उत्तर प्रदेश फतेहपुर शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश सरकार 09 वर्ष में किए गए अभूतपूर्व विकास एवं शतत समृद्धि के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आईटीआई परिसर में लगे नौ दिवसीय मेला का जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने मेला में लगे स्टालों का घूमकर जायजा लिया और कहा कि मेले में आने वाले आम जन मानस को योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। मेले में उद्यान, कृषि, आयुष विभाग, दिव्यांग, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण, रेशम, उद्योग, बैंक, सिंचाई, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर एवं हेल्पलाइन नंबर (1098, 181, 1090, 1076, 112, 1930) आदि के स्टालों के माध्यम से आम जन मानस को सरकार की जन कल्याणकारी/लाभार्थिकपरक योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आवेदन भी प्राप्त किए गए।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा नामित सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रदेश सरकार के 09 वर्ष में किए गए कार्यों, योजनाओं, उपलब्धियों, निर्णयों आदि को लोकगीत, नाटक विधा के माध्यम से लोगों को जानकारी दी। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी।पवन कुमार मीना ने आईटीआई फतेहपुर के ऑडिटोरियम में नीति आयोग द्वारा *सम्पूर्णता अभियान फेज–2.0* का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्कूली छात्र/छात्राओं ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिलाधिकारी ने कहा कि नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान” एक व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के 112 आकांक्षी जिलों एवं 500 आकांक्षी विकासखंडों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्रीय संकेतकों (प्रत्येक स्तर पर 6-6 संकेतक) में पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करना था।

यह अभियान बहुआयामी सामाजिक विषयों जैसे स्वास्थ्य, पौषण, कृषि, सामाजिक विकास एवं शिक्षा पर केंद्रित रहा। अभियान के अंतर्गत आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकास खंड हथगाम में भी अपेक्षित गतिविधियर्थी का निष्पादन करते हुए निर्धारित संकेतकों की पूर्ति हेतु सतत प्रयास किए गए। जनपद स्तर पर कुल 06 संकेतकों का संतृप्तिकरण अपेक्षित था, जिसमें से 06 संकेतकों में जनपद द्वारा पूर्ण संतृप्ति प्राप्त की गई। वहीं विकासखंड स्तर पर निर्धारित 06 संकेतकों में से 06 संकेतकों में आकांक्षी विकास खंड हथगाम द्वारा पूर्ण संतृप्ति प्राप्त की गई है, जो जनपद एवं विकास खंड की उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर उनको प्रेरित करे ताकि लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी अपनी जिम्मेदारियों को जाने , साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि प्रसव सरकारी अस्पताल में ही कराए।

बच्चों का वजन, टीकाकरण, महिलाओं बच्चों को समय से पोषाहार वितरण एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं दे साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाए। टीबी के मरीजों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक दवाएं, पंजीकरण एवं पोषण किट आदि दिलाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान शुरू होने जा रहा है, कोई बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए, ग्राम सचिव अपने–अपने ग्रामों में जो बालक/बालिका स्कूल जाने से छूट गए थे उन्हें चिन्हित करते हुए स्कूल में पंजीयन कराते हुए स्कूल जाने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि छूटे बालक/बालिकाओं का विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि फसलों में गेहूं, धान के अलावा मसाले की भी खेती करे ताकि आय बढ़ सके। नीति आयोग ‌द्वारा जनपद एवं विकास खंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स(एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, शिक्षक/शिक्षिकाएं, स्टाफ नर्स को प्रोत्साहित करने तथा उनके उत्साहवर्धन हेतु “संपूर्णता अभियान सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 08 मानसिक मंदित बच्चों को पढ़ने के लिए एमआर किट, 05 एएनएम, 05 स्टाफ नर्स, 10 टीबी के मरीजों को पोषण पोटली, 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (बाल विकास परियोजना हथगाम), पशु टीकाकरण में 13 मैत्री/पैरावेट, बेसिक शिक्षा विभाग के 07 बालिका शौचालय में अच्छा कार्य करने वाले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, एलडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डिप्टी सीएमओ, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई फतेहपुर सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!