G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर नाका में बाइक से रेलवे लाइन पार कर रहा 52 वर्षीय अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के दमापुर गांव निवासी राम आसरे विश्वकर्मा का पुत्र दिनेश कुमार बाइक द्वारा फतेहपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। बताते हैं कि शादीपुर नाका पहुंचने पर फाटक बंद होने पर वह बंद फाटक को बाइक से पार कर रहा था। इसी बीच ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आ आने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी ने घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share