G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई गांव में संदिग्ध अवस्था में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आरामपुर बसई गांव निवासी महेंद्र का पुत्र संदीप देर शाम अपने घर पर था। तभी अचानक उसकी संदिग्ध मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में परिजन मौत का कारण बताने में असमर्थ रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share