उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक सहित दो लोग रोड पर गिर कर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के Subh अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी बृजलाल का 50 वर्षीय पुत्र हरि श्याम और गांव निवासी महेश का 30 वर्षीय पुत्र रितेश दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share