G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव की मोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गाँव व हाल मुकाम सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती पक्का तालाब मोहल्ला निवासी शहदेव का 42 वर्षीय पुत्र राजू साइकिल पर सवार होकर बस्तापुर से शहर आ रहा था।

जब उसकी साइकिल कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव की मोड पर पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक सवार उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार राजू रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी अनिल कुमार व पायलेट हरि बाबू ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share