G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सौरा यादगार होटल के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से सवार साले बहनोइ दोनों घायल हो गए।घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कार उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव निवासी कल्लु का 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद व सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी छोटे का 35 वर्षीय पुत्र बलराम दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब इनकी बाइक नेशनल हाईवे 2 पर सौरा यादगार होटल के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक पर सवार साला बलराम व बहनोंई प्रमोद दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share