G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर घनघोल पेयजल योजना में अयाह शाह विधायक की अध्यक्षता में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन
शासन की शीर्ष प्राथमिकता के कार्यक्रम जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद के विकास खण्ड हसवा की ग्राम पंचायत घनघोल में पेयजल योजना का विधायक , विकास गुप्ता की अध्यक्षता में तथा ग्राम ग्रामवासियों की उपस्थिति में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त पेयजल योजना विगत एक वर्ष से संचालित है तथा रेगुलर क्लोरीनउक्त पानी की सप्लाई की जा रही है। विधायक ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए योजना से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया कि शुद्ध पेयजल पीने से ग्रामवासी जल जनित रोगों से बचेंगे और बीमारी के इलाज में खर्च होने वाला पैसा भी बचेगा, साथ कि विधायक ने लोगों से अपील की की पानी को व्यर्थ न बहाएं। घनघोल ग्राम पेयलज योजना से विधायक संतुष्ट रहे और अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम, कंस्ट्रक्शन कंपनी तथा जल जीवन मिशन की समस्त टीम की सराहना भी किया। पेयजल योजना के निर्माण से लोगों में खुशी का माहौल रहा, और ग्रामीणों ने विधायक को इस योजना के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम, सहायक अभियंता कैलाश चंद्र, अवर अभियंता विवेक कुमार, टी0पी0 आई0 से डी0 पी0 एम0 कृष्ण कुमार खरे ,कार्यदाई संस्था से भाविक, मनोज तिवारी, अंकुर ,आई0एस0ए0 कोआर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चंदेल, सी0बी0टी0 स्वाति अवस्थी, जी आई एस जितेन्द्र यादव,ग्राम प्रधान जानकी देवी तथा सैकड़ा की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share