उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे की हालत गंभीर देखते हुये उसको कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौरी गांव समीप गौरी मोड़ पर बृहस्पतिवार को सुबह 05ः30 बजे बहुआ से ललौली की ओर जा रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दिया।

डंफर तीनों के पैरो को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में मलवां थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव निवासी चुन्नूलाल रैदास का पुत्र मिलन रैदास (26) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और हादसे में गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह निवासी महावीर रैदास का पुत्र देशराज (55) व मलवां थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी बलराम (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे तत्काल पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने देशराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं वृद्ध बलराम की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनो शवों को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना करने वाले डंफर चालक की तलाश कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

