उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा उपकेंद्र के अंतर्गत 18 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया धनराशि न जमा करने के कारण अस्थायी रूप से विधुत कनेक्शन काट दिए गए। इनमें से कुछ उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण तो करा लिया है। लेकिन निर्धारित समय सीमा के अंदर भीतर शेष धनराशि जमा नहीं किया गया है। विद्युत विभाग द्वारा ऐसे सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे 31 मार्च तक अपनी शेष बकाया राशि अनिवार्य रूप से जमा कर दें।अन्यथा योजना के अंतर्गत प्राप्त छूट समाप्त हो जाएगी और संबंधित छूट की धनराशि पुनः उनके विद्युत बिल में जोड़ दी जाएगी।

इसके उपरांत विभाग द्वारा नियमानुसार कठोर कार्यवाही भी की जाएगी। साथ ही प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने विद्युत खाते में पर्याप्त धनात्मक बैलेंस बनाए रखें। ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी स्थिति से बचा जा सके। इस मामले अवर अभियंता (प्र0) संदीप पराशर ने बताया कि विधुत विभाग राजस्व वसूली को लेकर सतत अभियान चला रहा है । और बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता समय रहते बकाया राशि जमा कर कड़े निर्देश दिए गए हैं। अगर समय बिल जमा नहीं किया गया । तो विधुत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जायेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

