उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में गुरुवार सुबह एक युवक द्वारा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार।थानां क्षेत्र के बड़ागांव निवासी राजा यादव (35 वर्ष) पुत्र रतिराम यादव, जो जम्मू में नील कमल कंपनी में मजदूरी करता था। फरवरी माह में परिवार की एक शादी में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात रोज की तरह वह खाना खाने घर आया था।

तभी किसी बात को लेकर उसकी पत्नी केशकली से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि राजा यादव घर से चादर लेकर बाहर निकल गया। सुबह करीब 6 बजे जंगल की ओर जाने वाले ग्रामीणों ने गांव के ही रामानुज द्विवेदी के बाग में आम के पेड़ से उसको फाँसी के फन्दे से लटकता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी केशकली और चार बच्चों कुलदीप (18 वर्ष), काजल, लक्ष्मी और संदीप को रोता बिलखता छोड़ गया है। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलने पर गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला परिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

