G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद विकास खंड देवमई के कलाना गांव में चैत्रीय नवरात्रि की सप्तमी को आयोजित रात्रि जागरण में जगत जननी जगदंबे मां के भजन सुनकर श्रद्धालु भक्त झूमने को मजबूर हो गए। वहीं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न प्रकार की देवी देवताओं की झांकियां देखकर दर्शक मंत्र मुक्त हो गये। कलाना गांव में चैत्रीय नवरात्रि की सप्तमी बुधवार को कानपुर की सुप्रसिद्ध रोहित जागरण ग्रुप द्वारा आयोजित मां के रात्रि जागरण में शालू शर्मा व मनोज रसिया आदि कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन बड़ा प्यारा सजा है।

मां का द्वार भवानी, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आदि भजनों को सुनकर वहां मौजूद सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु भक्त झूमने को मजबूर हो गए रात जागरण के दौरान बीच-बीच में मां शारदा झांकी ग्रुप कानपुर कलाकारों द्वारा वीर हनुमान शंकर पार्वती राधा कृष्ण शिव तांडव आदि विभिन्न देवी देवताओं की मनोहारी झांकियों का संगीत की धुन पर मंचन कर भक्तों का मन मोह लिया रात्रि जागरण के दौरान मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा इसके पूर्व दिन में गाजे बाजे के साथ देवी भक्तों ने मां के जवारे निकाले जो गांव की मुख्य गलियों में घूमी।
इस मौके पर सर्वेश कुमार उत्तम रोहित उत्तम पटेल शिक्षक राजेश उत्तम आदि लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share