उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड़ पर बहरामपुर ओवर ब्रीज पर डम्पर ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी रमेश का 15 वर्षीय पुत्र अमन ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए थरियांव कस्बे आ Show था।

जब रिक्शा थाना क्षेत्र के बहरामपुर ओवर ब्रिज पर पहुंचा। तभी डम्पर ने रिक्शे को टक्कर मार दिया जिससे रिक्शे पर सवार अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और प्राइवेट एंबुलेंस से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों से किशोर को कानपुर मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share