उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति एवं एंटीरोमियो टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीमों ने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित व विधिपूर्ण निस्तारण के लिए जागरूक किया। शुक्रवार को टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई और इनके उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share