G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा बाईपास के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार युवक रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी रामू का 18 वर्षीय पुत्र श्यामू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा बाईपास के समीप पहुंचीं तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे श्यामू रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भरी कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share