Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली के टेनी गांव निवासी रमेश का 22 वर्षीय पुत्र योगेश कुमार अपने निजी काम से जा रहा था। जब वह सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप लाइन पार करने लगा तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By