उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की जहानाबाद थानां पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटर साइकिल के कटे हुये पार्ट बरामद किया गया। वादी प्रदीप कुमार उर्फ कप्तान सिंह पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना गाजीपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना दिनांक 23/24.03.2026 की मध्य रात्रि को अमौली रोड चौराहा स्थित देशी ठेका शराब की दुकान के सामने से मो०सा० पैशन प्रो रंग काला यू0पी0 UP71V6236 को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना जहानाबाद पर मु0अ0सं0 38/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक बिन्दकी के नेतृत्व में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 38/26 धारा 303(2) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाई एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा नहर कोठी खण्डहर वहद ग्राम गोकुलपुर में 03 व्यक्ति बोरियो में मोटर साइकिल के कटे पार्ट लिये खड़े थे, जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम पता थानां क्षेत्र के कस्बे के काजीटोला मोहल्ला निवासी स्व० रमेशचन्द्र विश्वकर्मा के 21 वर्षीय पुत्र अनुज उर्फ अन्नू विश्वकर्मा व मोहल्ला निवासी मोहम्मद नईम के 38 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हासिम और कानपुर नगर जनपद के चौबेपुर थानां क्षेत्र के मेला मैदान निवासी श्यामधर के 22 वर्षीय पुत्र अरुण रस्तोगी हाल पता मोहल्ला कछेवरा कस्बा व थाना जहानाबाद बताया गया उनके कब्जे से थाना जहानाबाद पर दिनांक 26.03.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-38/26 धारा 303 (2) बीएनएस से सम्बन्धित माल एक अदद मोटर साइकिल के कटे हुये पार्ट बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियो द्वारा बताया गया अनुज उर्फ अन्नू व अरुण रस्तोगी उपरोक्त में बताया कि सामने जो मोटर साइकिल का पार्ट बोरियो में पड़ा है। वह हम दोनो लोगो ने मिलकर दिनांक 23/24.03.2026 की रात्रि में अमौली रोड़ तिराहा स्थित देशी शराब की दूकान के सामने से मोटर साइकिल पैशन प्रो चोरी किये थे। उसी मोटर साइकिल के पार्ट है। जिसे हम दोनो लोगो नें मिल कर काट कर, मोटर साइकिल का चेचिस नं) घिस दिये थे और नम्बर प्लेट को तोड़ फोड़ कर फेक दिये थे। उसी मोटर साइकिल के कटे हुये ये पार्ट है। जिनकी विक्री हेतु आज हम लोगो ने हासिम को यहाँ पर बुला कर सौदा किये थे। हम दोनो मोटर साइकिल के पार्ट के सामान हासिम को देने के लिये यहाँ पर आये हुये थे कि आप लोग आ गये, आप लोगो को देखकर डर के कारण हम लोग भागना चाह रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share