Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के विनोवा नगर में एक सप्ताह पूर्व छत से गिरी महिला की हैलट से घर लाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि विनोवा नगर निवासी कप्तान गिहार की 34 वर्षीय पत्नी रेनू देवी विगत 20 मार्च को छत में काम करते समय अचानक नीचे गिरकर घायल हो गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। गुरूवार की शाम परिजन हैलट से छुट्टी कराकर महिला को घर ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By