उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव निवासी रामचन्द्र का 28 वर्षीय पुत्र राहुल गुरूवार की शाम बाइक पर सवार होकर खागा जा रहा था। जब वह गौरा के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

