उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृत पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सचिव नामित किया और यह खबर जैसे ही फतेहपुर में जगनायक सिंह के शुभचिंतकों को पता चली उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया। बताते चले कि जिले में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं। यही कारण है कि समय-समय पर पार्टी उन्हें बड़े पदों की जिम्मेदारी देती है और अब जब 2027 की तैयारी को लेकर अलग-अलग पार्टियां मंथन कर रही हैं तो एक बार फिर समाजवादी पार्टी हाई कमान ने जगनायक सिंह यादव को प्रदेश सचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रदेश में 2027 में विधानसभा के लिए जगनायक सिंह यादव को पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सपा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। नव मनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने कहा की पार्टी हाई कमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसे पूरी निष्ठा, लगन, ईमानदारी व मेहनत से निर्वहन करेंगे और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सभी 06 सीटों पर पार्टी का झंडा फहराने के लिए काम किया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

