उत्तर प्रदेश कौशांबी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी है, पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने मौत की पुष्टि की है बताया जा रहा है कि सभी लोग फतेहपुर जिले के सरौली गांव के रहने वाले थे, जो मुंडन संस्कार कराकर प्रयागराज से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

फतेहपुर के सरौली गांव से लगभग 28 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास NH-2 पर उनकी पिकअप का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक 8 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि थाना सैनी कोतवाली के डोरमा NH2 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है इसमें पिकअप और ट्रेलर में एक्सीडेंट की घटना हुई है।

जिसमे पिकअप में 28 लोग सवार थे इसमें 8 लोगी की मृत्यु हो गयी और 20 लोग घायल है जिनका इलाज अस्पताल भेजा गया है घटना में पूछताछ में पता चला कि सभी एक ही परिवार रिस्तेदार के थे सभी लोग बच्चे का मुंडन करने प्रयागराज गये थे वहा से वापस फतेहपुर जा रहे थे ट्रेलर में पीछे से पिकअप भीड़ गया था।घटना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायलो को अस्पताल भेजा गया और मृतक को मर्चरी भेजा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

