उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कस्बे में मां काली जी देवी की पूजा अर्चना कर मां देवी के दरबार से जवारा निकाला गया। यह जवारा गाजा बाजा के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गो में घूमा। जावरा के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियां भी चल रही थी बड़ी पुलिस बल यात्रा के दौरान मौजूद रहा। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही स्थित मां काली जी देवी में पूजा अर्चना कर शुक्रवार की शाम को जवारा निकल गया यह जावरा कस्बे के प्रमुख मार्गो में घुमा। गाजा बाजा के साथ जावरा यात्रा छिपहटी मोहल्ला होते हुए बिंदकी कस्बे के निकट नहर पुल के समीप स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचा। यहां पर श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना कर वापस जवारा मोहल्ला बजरिया खजुहा चौराहा मेन बाजार फाटक बाजार बजाज गली गांधी चौराहा तहसील रोड ललौली चौराहा होते हुए मुगल रोड होते हुए वापस मां काली जी के दरबार में पहुंचा। जावरा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share