उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बताते चलें कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवनगर निवासी स्व0 छुरहा का 75 वर्षीय पुत्र दयाराम 25 मार्च की दोपहर साइकिल से खेत की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाद में परिजन अपनी मर्जी से लोधीगंज के समीप स्थित निजी हास्पिटल में इलाज करवा रहे थे। जिसकी गुरूवार की शाम मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
