उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलें के बिंदकी कस्बे में विश्व हिंदू परिषद द्वारा साधु संत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आए हुए साधु तथा संतों ने सनातन धर्म को मजबूत करने तथा राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र की रक्षा पर बल दिया है। कहां की हिंदुओं में एकजुट की भावना होनी चाहिए तभी सनातन धर्म की रक्षा हो सकेगी। जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित मां शारदा महाविद्यालय में शुक्रवार को दिन में करीब 11:00 बजे से विश्व हिंदू परिषद द्वारा भारतीय हिंदू नव वर्ष एवं श्री राम जन्मोत्सव के मौके पर साधु संत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हवन पूजन उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे का शुभारंभ कन्या भोज के साथ किया गया। इसके बाद साधु संतों को भोजन कराया गया इसके बाद लगातार भंडारा चला रहा जिसमें कई हजार लोगों ने प्रसाद पाया और धन्य हुए। साधु संत समागम कार्यक्रम में साधु संतों को सम्मानित भी किया गया। साधु संत समागम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डंडी आश्रम के रामास्वामी ने सनातन धर्म की मजबूती राष्ट्र रक्षा और सामाजिक एकता पर जोर दिया उन्होंने हिंदू एकता पर बल दिया तथा कुरीतियों को मिटाकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कानपुर प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख गणेश शर्मा ने नैतिक मूल्यों और सत्संग के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाने की बात कही।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रांत संस्कार प्रमुख डॉ विजय शंकर मिश्रा ने सनातन धर्म को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए इसकी सुरक्षा और प्रचार प्रसार पर जोर दिया तथा सनातन धर्म के संरक्षण के लिए एकजुट होने का आवाहन भी किया। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता मां शारदा महाविद्यालय कुमारपुर रोड बिंदकी के प्रबंधक अनिल गुप्ता चली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख एसडी अवस्थी ने किया जबकि संचालन दीप्ति अवस्थी ने किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष राजेश सिंह, बजरंग दल के नगर संयोजक विमलेश बाजपेई सहसंयोजक सजल शर्मा तथा अभय सोनी रहे इसके अलावा कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, श्रवण गुप्ता उर्फ गप्पू संचित गुप्ता सुनीता अग्निहोत्री वीरेंद्र गुप्ता राधेश्याम शुक्ल इंद्र नारायण तिवारी प्रभात पांडे उर्फ आशु पांडे दीनानाथ गुप्ता जगत तिवारी राकेश अग्निहोत्री नर्मदा सागर शुक्ला तथा सोमनाथ द्विवेदी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

