बिंदकी कोतवाली क्षेत्र बाईपास पर एक दिन पूर्व चौराहे के निकट रोड किनारे पड़े अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान परिजनों द्वारा कर ली गई। जिसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कानपुर जनपद का रहने वाला था और प्रयागराज से आंख की दवा करा कर वापस घर लौट रहा था। बताते चलें कि बिंदकी कस्बे के निकट कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे के समीप गुरुवार की सुबह एक शव देखा गया था। जिसके चलते भारी भीड़ लग गई थी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। जीवित रहने की आशा पर एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया। जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त का काफी प्रयास शुरू कर दिया था। आसपास गांव में सूचना दी गई काफी लोग आए भी लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर पाया। जिसके चलते पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस फतेहपुर भेज दिया था।अज्ञात शव मिलने की खबर सोशल मीडिया में चली। जिसके चलते शुक्रवार की देर रात को मृतक कृष्ण गोपाल वर्मा उम्र लगभग 63 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चंद्र किशोर वर्मा निवासी ग्राम असधना थाना सजेती जनपद कानपुर के परिजनों ने बिंदकी कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि मृतक कृष्ण गोपाल वर्मा अविवाहित थे और वह गणित से एमएससी भी थे। उन्होंने प्रयागराज में आंख का ऑपरेशन कराया था। जिसका इलाज कराने वह प्रयागराज मंगलवार को गए थे। गुरुवार की सुबह उनका शव बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे के समीप रोड किनारे पड़ा मिला था। बताया जाता है कि मृतक बुधवार की शाम को उसी स्थान पर नशे की हालत में पड़े देखा गया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share