उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर महिला जिला अस्पताल में एच०पी०वी० वैक्सीनेशन अभियान का जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने आम जनमानस से यह अपील की कि सभी लोग अपनी बच्चियों को जो पात्र हैं ये वैक्सीन लगवाएं, ल उन्होंने बताया की सर्वाइकल कैंसर एक गम्भीर बीमारी है, जो कि महिलाओं में होती है। उक्त बीमारी से बचाव हेतु अपने परिवार की ऐसी बालिकायें जिन्होने अपना 14 वॉ जन्मदिन मना लिया है और 15वाँ जन्म दिन नही मनाया है, पात्र होगीं। डा० सुरेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत नई एच०पी०वी० वैक्सीन का उद्घाटन दिनांक 28 फरवरी, 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे।प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर राजस्थान से किया जा चुका है। अभियान में निम्न लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया जाना है, 14 वर्ष आयु की बालिकाएँ, जिन्होने 14 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं, परन्तु 15 वर्ष पूर्ण नही किये हैं। जो बालिकाएँ अभियान प्रारम्भ होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली हैं, वे भी तीन माह के गहन एच०पी०पी० टीकाकरण अभियान के दौरान पात्र होंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा लक्ष्य के सन्दर्भ में बताया गया कि उक्त अभियान हेतु कुल जनसंख्या 3144279 का 1 प्रतिशत 31443 बालिकाओं का लक्ष्य राज्य से प्राप्त हुआ है तथा अभियान हेतु 7920 डोज वैक्सीन प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज से प्राप्त हो गयी है। उक्त वैक्सीन की 400 डोज प्रति कोल्ड चेन प्वाइंट पर वितरित कर दी गयी है, HPV वैक्सीन ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए दी जाने वाली एक टीका है। यह वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा, योनि, वल्वा, और गुदा के कैंसर के साथ-साथ जननांग मस्सों को रोकने में मदद करती है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राजीव नयन गिरि, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय, फतेहपुर, डा० इश्तियाक अहमद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, आर०सी०एच०, डा० सुरेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० विमलेश कुमार, अर्बन नोडल अधिकारी एवं प्रतिरक्षण अनुभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारी, प्रतिनिधि यूनीसेफ, डब्लू०एच०ओ०, गावी-सी०एस०ओ० आदि उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

