उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के बिंदकी कस्बे में श्री राम भक्त सेवा समिति द्वारा श्री राम जन्मोत्सव के मौके पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया यह शोभायात्रा बिंदकी कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो में गाजा बाजा के साथ घूमी। भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जमकर आतिशबाजी की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।।जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे से श्री राम भक्त सेवा समिति द्वारा श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में विशाल भव्य शोभायात्रा गाजा बाजा के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। शोभायात्रा में चल रही झांकियां आकर्षण का केंद्र थी। शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शोभा यात्रा मां ज्वाला देवी मंदिर से गांधी चौराहा पहुंची। गांधी चौराहा से शोभायात्रा बजाज गली किराना गली फाटक बाजार होते हुए मेन बाजार होकर खजुहा चौराहा पहुंची। खजुहा चौराहे से शोभायात्रा महजनी गली पुलिस चौकी के समीप से कटरा मोहल्ला होते हुए बजरिया होकर पुनः खजुहा चौराहा पहुंची। जहा से मुगल रोड होते हुए ललौली चौराहा होते हुए ललौली रोड कैलाश शिव मंदिर पहुंची जहां पर पूजा अर्चना की गई इसके बाद वापस शोभायात्रा श्री रामलीला मैदान में हनुमान मंदिर परिसर में समाप्त हो गई। इस मौके पर श्री राम भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष ओम जी हिंदू के अलावा कोषाध्यक्ष हर्षित दोसर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश मोदी, सहसंयोजक सौरभ बाजपेई सहसंयोजक अंकित गुप्ता सहसंयोजक अंशुल सिंह संरक्षक अश्विनी गुप्ता तथा जितेंद्र सिंह बबलू के अलावा सात्विक शुक्ला कपिल आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share