उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा नयी बाजार कस्बा खागा से ई-रिक्शा की डिग्गी का ताला तोड़कर 6700/रू0 चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किये गये 6700 रुपये नगद बरामद किया गया। वादी मोनू पुत्र राम भरोसे साहू निवासी ग्राम तिलकापुर थाना ख़ागा द्वारा दी गई तहरीरी सूचना दिनांक 25.03.2026 समय करीब 12.00 बजे दोपहर बादी के ई-रिक्शे की डिग्गी का ताला टोड़ कर 6700 रूपये चुरा लेने के संबंध में थाना खागा पर मु0अ0सं0- 85/26 धारा 305 (B) बीएनएस बनाम शोएब पुत्र शहीद निवासी मुचवापार कस्बा व ख़ागा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक खागा के नेतृत्व में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग मु0अ0सं0-85/2026 की विवेचनात्मक कार्यवाई एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप नामजद आरोपी।को मुखबिर की सूचना पर थाना खागा पुलिस द्वारा पश्चिमी बाईपास अन्डरपास खागा के नीचे से 20 वर्षीय शोएब पुत्र शहीद कुरैशी निवासी मुसबापर पक्का तालाब कस्बा व थाना खागा को गिरफ्तार किया गया जिसकी जामा तलाशी से पेंट की दाहिनी जेब से 6700 रुपये जिसमें 500 रूपये के 13 नोट व 200 रूपये का 01 नोट बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना खागा पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317 (2) की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी।द्वारा बताया गया कि दिनांक 25.03.2026 को एक रिक्शा गौतम ट्रेडर्स गली नयी बाजार कस्बा खागा के पास खड़ा था। रिक्शे के पास कोई नही था तथा रिक्शे की डिग्गी में ताला लगा हुआ था। मैने डिग्गी का ताला तोड़ा तो उसमें मुझे 6700 रुपये मिले जिनको मैने चोरी कर लिया था। जो आपने मेरी जेब से पैसे लिये हैं यह चोरी किये हुये पैसे ही है, जो मैने रिक्शे की डिग्गी से चुराये थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share