उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि होम इनसेक्ट कन्ट्रोल एसोसिएशन द्वारा विशेष सचिव उ०प्र० शासन को यह अवगत कराया गया है, कि प्रदेश में ऐसी अगरबत्तियों का निर्माण एवं बिक्री हो रही है, जिनमें अपंजीकृत कीटनाशकों का प्रयोग हो रहा है जोकि मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक हैं। इनका प्रयोग Sleepwell एवं comfort जैसे ब्रांड अपने उत्पादों के निर्माण में से कर रहे हैं। जिसे शासन द्वारा संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के समस्त कीटनाशी निरीक्षकों को सघन निरीक्षण कर ऐसे उत्पादों का विक्रय/भण्डारण निषिद्ध करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।

दोषी विर्निमाता/विक्रेता एवं बिना लाइसेन्स के विक्रय करने वालों के विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968, नियमावली 1971 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाई करते हुए, नमूना आहरण कर जाँच कराने के निर्देश भी दिए गये हैं। कृषि विभाग की ओर से सभी जनमानस के हित में इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है यदि किसी प्रतिष्ठान पर ऐसे उत्पाद देखे जाते हैं तो तत्काल अपनी नजदीकी राजकीय कृषि रक्षा इकाई अथवा जिला कृषि रक्षा कार्यालय विकास भवन कमरा नं0 111 फतेहपुर को सूचित करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

