G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरुं थाना क्षेत्र के कस्बा निवास सुरेश का 18 वर्षीय पुत्र सूरज व मोहल्ला निवासी अमरनाथ का 17 वर्षीय पुत्र सचिन दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए ख़ागा कस्बे आ रहे थे। जब इनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से इनकी बाइक की जोरदार भिडन्त हो गई।

जिसमें सचिन व सूरज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने सूरत की हालत गम्भीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर सचिन को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share