उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र व सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के दो युवक बाइक पर सवार होकर बाँदा जनपद गए थे। जब इनकी बाइक बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र में पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के मीशा गांव निवासी तीर्थराज का 23 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार व सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अखरी का पुरवा गांव निवासी संतोष का 22 वर्षीय पुत्र राहुल दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बांदा जनपद गए थे।

जब बाइक बांदा जनपद की बबेरू थाना क्षेत्र में पहुंची तभी बाइक आयंत्रित होकर खंती में गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन घायलो को रेफर करा अपने प्राइवेट वाहन से उनको फतेहपुर जिला लेकर चले आए। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share