उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में डा० रमेश पाठक, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि आम की अच्छी पैदावार के लिए फूल आने से लेकर फल बनने तक वैज्ञानिक तरीके से वाग का प्रवन्धन बेहद जरूरी है। मार्च माह में विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है, क्योकि इस समय आम के पेड़ों में बौर (मंजरी) और टिकोले बनते हैं, जिससे कीट और रोगों का खतरा बढ़ जाता है। हाल में हल्की बारिश और 50-60 प्रतिशत आर्द्रता के कारण कीट रोगों के पनपने की संभावना बढ़ गई है। इस गौसम में विशेष रूप से पाउडरी मिल्ड्यू (खर्रा / दहिया रोग), भूनगा, थ्रिप्स (रूजी) और गुझिया कीट का प्रकोप देखने को मिल सकता है। भुनगा और थ्रिप्स बौर, पत्तियों और फलों के मुलायम हिस्सों का रस चूसकर, फसल को नुकसान पहुंचाते है। यदि प्रति बौर या पत्ती 10-12 कीट दिखें तो 40-20 प्रति हेक्टेयर की दर से नीले या पीले चिपचिपे ट्रैप लगाएं। बाग को रासायनिक नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोरोप्रिड 17.8% या थियाक्लोप्रिड 21.7%, 0.5 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। आम बाग पाउडरी मिल्ड्यू (खर्रा रोग) के प्रबन्धन यह एक फफूद जनित रोग ह।, जिसमें बौर, पत्तियों और फलों पर सफेद चूर्ण जैसा दिखाई देता है। बचाव के लिए घुलनशील गंधक 2 ग्राम/लीटर पानी में छिड़काव करना चाहिए। रोग दिखने पर हेक्साकोनाजोल या प्रोपीकोनाजोल 1 मिली/लीटर पानी में छिड़काव जरूरी है। 35 डिग्री से अधिक तापमान होने पर इसका प्रभाव स्वतः कम हो जाता है। टिकोले गिरने से बचाने के उपाय प्लानोफिक्स (NAA) 1 मिली/4 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें और बाग में उचित नगी बनाए रखे। यदि पेड़ो पर कीट चढ़ चुके हों इमिडाक्लोरोप्रिड 0.5 मिली/लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। साथ में 1 ग्राम प्रति लीटर की दर से निरगा पाउडर या शैंपू मिलाकर स्टीकर के रूप में उपयोग करें। किसानों को सलाह दी किवे अपने बागों की नियमित निगरानी करें और समय रहते उचित प्रबंधन अपनाकर नुकसान से बचे। विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय विकास भवन के कमरा सं0 139 में उपस्थित होकर व क्षेत्रीय प्रभारियों, विकास खण्ड हथगांव एवं असोथर के मो0नं0 9140136988, विकास खण्ड अमौली, देवमई व खजुहा के मो0नं0 9919779564 विकास खण्ड तेलियानी, बहुआ एवं ऐराया के मो0नं0 9452073794, विकास खण्ड धाता एवं विजयीपुर के मो0नं0 8756291705 एवं विकास खण्ड मलवा, हस्वा एवं भिटौरा के मो० नं0 7652088495 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share