फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप बाइक पर अपने पुत्र के साथ पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी वदूद अहमद का पुत्र सैफ अपनी 60 वर्षीय माँ अफशाना को बाइक पर सवार कर घर से ललौली रिस्तेदारी में जा रहा था।

जब बाइक थानां क्षेत्र के ललौली कस्बे के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी उसकी माँ अफशाना चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो सूचना पर पहुंचे परिजन अपने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

