G-FG6935EM07

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गाँव में अपने घर की छत पर खेल रही किशोरी छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गाँव निवासी अशरफ शाह की 12 वर्षीय पुत्री सानिया अपने घर की खुली छत पर खेल रही थी। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने किशोरी की हालत को गंभीर देखते हुए तुरंत उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share