उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर उसरैना गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार एक कि मौके पर मौत हों गई। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेज मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानसिंह का पुरवा गांव निवासी अवधेश सिंह लोधी का 17 वर्षीय पुत्र नीरज सिंह लोधी गांव निवासी निरंजन का 16 वर्षीय पुत्र राज कुमार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर उसे रचना गांव के सभी पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार नीरज की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही राज कुमार गम्भीर रूप से घायल हों गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share