उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर थाने के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के बकन्धा गांव निवासी रामशरन का 30 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र व उसका 29 वर्षीय भाई विजय दोनो गाजियाबाद से एक ही बाइक पर सवार होकर कौशांबी जनपद अपने घर जा रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर थाने के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायलो की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share