उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गाँव में पत्नी से रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अजमतपुर गांव निवासी रामसागर के 24 वर्षीय पुत्र हिमांशू की अभी एक माह पूर्व रागिनी से विवाह हुआ था। बताते है कि शुक्रवार की दोपहर दोनो के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर हिमांशू ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर रहे थे। तभी जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते-करते देर शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share