G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर बिंदकी नगर के प्रमुख मार्गो में जवारा यात्रा निकाली गई। जवारा यात्रा मां ज्वाला देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं की भारीभीड़ रही। जवारा में चल रहे श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर अपने करतब दिखाये। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थिति मां ज्वाला देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जवारा निकल गया। यह जावरा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से गांधी चौराहे पहुंचा।

गांधी चौराहे से जावरा यात्रा बजाज गली किराना गली फाटक बाजार मेन बाजार खजुहा चौराहा होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो में होकर मुगल रोड ललौली चौराहा तहसील रोड गांधी चौराहे होते हुए पुनः जावरा यात्रा मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर में समाप्त होगई। जावरा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह अपने करतब दिखाये। इस मौके पर कल्लू बाबा, राकेश बाबा अवधेश मोदी आदर्श सिंह चौहान ब्रजकिशोर विशाल विकास दिनेश तथा विमलेश एवं रमेश तथा मोनू राठौर आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share