उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के सूने घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। यह घटना केवल एक चोरी नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था के मुंह पर एक तमाचा है कि अपराधी अब दिन-दहाड़े या बंद घरों के ताले तोड़ने से भी नहीं हिचक रहे। जानकारी के अनुसार शाह चौकी क्षेत्र के शाह कस्बे निवासी उषा देवी पत्नी अजय राज पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि घर में तीन दिन पहले सोमवार को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने बड़ी होशियारी से ताला तोड़ कर घर के अंदर घुस कर आलमारी के अंदर कीमती सोने-चांदी के जेवरात (मंगलसूत्र व पायल) समेत तीन हजार रुपये नकद लेकर चोर फरार हो गए। जब महिला घर पहूची तो आलमारी का लाक टूटा हुआ है। सारा जेवरात गायब हो गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि आज जब उन्हें घटना की पूरी जानकारी हुई।तो उन्होंने चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है। आरोपित की पहचान देवेन्द्र कुमार पुत्र राम प्रकाशके रूप में हुई है। पीड़िता ने पुलिस चौकी शाह के प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज के दौर में ताले सिर्फ दरवाजों पर लटके रह गए हैं। चोरों के हौसलों पर कोई ताला नहीं है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपनी मेहनत की कमाई से तिनका-तिनका जोड़कर गहने बनवाते हैं।लेकिन कोई अपराधी चंद मिनटों में उस मेहनत पर पानी फेर देता है। अब देखना यह है कि पुलिस चोर के खिलाफ क्या कार्यवाही कर रहीं। और जब कि पीडिता कहना है कि इस नामजद आरोपी को जेल भेज दिया जाए। और चुराए जेवरात वापस मिले तो पीडिता के आंखों में खुशी की लहर आयेगी। इस मामले में शाह चौकी इंचार्ज ने बताया कि चोर की तलाश किया जा रहा है। बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। और जेवरात भी बरामद कर लिया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

