उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के खटौनी पेट्रोल पंप के समीप अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में दो बाइको की आपस में ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई तो वही दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलीस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी महेश कुमार गुप्ता का 36 वर्षीय पुत्र अभिनय उर्फ रोहित गुप्ता बाइक पर सवार होकर घर से निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के खटौनी पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तभी सामने अचानक जानवर आ गया। उसको बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रीत होकर गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी मोहम्मद अली की बाइक से टकरा गई। जिससे अभिनय की दर्दनाक मौत हो गई तो वही मोहम्मद अली घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई राहुल उर्फ अभिषेक ने बताया भाई ईट भट्टे जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया जिसने उसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

