उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के असोथर रोड पर बवांरा गांव के समीप रोड किनारे खड़ी मां बेटी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही माँ घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर माँ को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक काजीपुर गांव निवासी राम प्रकाश की 45 वर्षीय पत्नी अनीता देवी अपनी 18 वर्षीय पुत्री अंशिका के साथ असोथर रोड़ पर बवांरा गाँव के समीप रोड किनारे खड़ी थी।

तभी तेज रफ्तार मोरंग लदे ट्रैक्टर उनको टक्कर मारते हुए नाली में पलट गया। जिससे अंशिका की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही मां अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, घायल माँ को सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के चाचा ज्ञान प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था। तभी उसने रोड किनारे खड़ी मां बेटी को कुचल दिया। जिसमें बेटी की मौके पर मौत हो गई तो वही माँ घायल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share