उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के चितौली गांव में परिजनों की डाँट से क्षुब्ध डोकर किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चितौली गांव निवासी राजेन्द्र के 13 वर्षीय पुत्र को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया।

परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने जब दीपांशु को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हदकम्प मच गया। तुरंत उसको फंदे से उतार कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे घोषित कर दिया। वही घटना की।सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share