G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला कालका रोड पर आज सुबह खाना बनाते समय लगी आग से दम्पति सहित पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया। तुरंत सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला कालकन रोड निवासी पवन कुमार गुप्ता की 50 वर्षीय पत्नी एकता गुप्ता आज सुबह अपने घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। जिसकी जानकारी उसके पति पवन कुमार गुप्ता पुत्र स्व. मोती लाल गुप्ता को हुई।

पति आग बुझाने पहुँचा तो वह भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद उसका 27 वर्षीय पुत्र कुनाल गुप्ता को हुई वह भी आग बुझाने पहुंचा तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। किसी तरह आग को काबू कर सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दम्पति की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से सभी को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जहां दंपति गंभीर बताई जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share