उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चकमोहद्दीनपुर में कक्षा 5 के बच्चों के विदाई कार्यक्रम के साथ न्याय पंचायत जाफराबाद के प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार अवस्थी का सेवानिवृत्ति विदाई समारोह भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार अवस्थी व उपस्थित समस्त अध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन करके मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। कक्षा 5 के समस्त बच्चों को विदाई समारोह के इस कार्यक्रम में विद्यालय के द्वारा एक प्लेट, एक स्टील बॉक्स, एक पेन, एक शर्ट, व एक पानी की बोतल उपहार स्वरूप स्वरूप दी गई। प्रधानाध्यापक शैलेंद्र अवस्थी की विदाई समारोह में उपस्थित प्राथमिक विद्यालय चक मोहिउद्दीनपुर की प्रधानाध्यापिका लता पुरी गोस्वामी, राजेंद्र कुमार सैनी, विवेक गुप्ता, पूर्णिमा वर्मा, देवेंद्र सिंह व विद्यालय के समस्त परिवार द्वारा शॉल व माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। सभी अध्यापकों ने प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार अवस्थी के 31 मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में अपने अपने शब्दों से उनकी इस सेवा कॉल की भूरि-भूरि सराहना की अंत में प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार अवस्थी द्वारा अपने इस विदाई कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अध्यापकों का आभार व्यक्त किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share