उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में यूपी 112 की सूचना पर पीआरवी- 6923 व थाना धाता पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड की मदद से तत्काल कार्यवाई करते हुये कुएं में गिरे हुए मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को कुएं से बाहर निकल कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में यू०पी० 112 द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्य में आज कॉलर ने यूपी-112 में कॉल करके बताया कि एक व्यक्ति कुएं में गिर गया है। सूचना पर पीआरवी 6923 व थाना धाता पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाई करते हुए

घटनास्थल पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति कुएं में गिरा हुआ है। जिसका नाम कल्लू पुत्र उदयराज गांव नगरुआ थाना धाता उम्र करीब 50 वर्ष है, जिसे पीआरवी कर्मियों व थाना धाता पुलिस द्वारा द्वारा फायर बिग्रेड की से अथक प्रयास करके मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को कुएं से बाहर निकलवा कर उपचार हेतु सीएचसी धाता भेजा गया । पीआरवी 6923 व थाना धाता पुलिस द्वारा किये गये इस कार्य की कालर एवं आम जनमानस द्वारा भूरि–भूरि प्रशंसा की गयी ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

