उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बे में रविवार की दोपहर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने शरीर में डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों ने युवक को आग लगाने से रोक लिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर कस्बा निवासी अनिल शुक्ला ने अभी हाल ही में थाने से कुछ ही दूरी पर एक जमीन खरीदी हैं। जिसमें वह भवन का निर्माण कार्य करा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान कस्बे के ही रहने वाले कमल किशोर निर्माण कार्य की शिकायत कर रहे हैं। जिसमें बार बार पुलिस निर्माण कार्य में रोक लगा रही है। रविवार को भी चल रहे निर्माण कार्य को रोका गया उसी दौरान पीड़ित युवक ने शरीर पर डीजल डाल दिया। डीजल डाल युवक ने आग लगा आत्महत्या की कोशिश की।

हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों व लोगों ने आग लगाने से रोक लिया। इस दौरान पीड़ित अनिल शुक्ला ने पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगा चीखता चिल्लाता रहा। पीड़ित अनिल शुक्ला का आरोप है कि जमीन उसके नाम पर हैं। उसपर वह निर्माण करा रहा है जिसमें पुलिस बिना किसी शासनादेश के रोक लगा रही है। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की कोशिश की है। वहीं युवक के आत्महत्या करने की सूचना की बात पुलिस विभाग सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मामले को शांत कराया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

