उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने विधायक को मांग पत्र सौंपते हुए बंथरा चंदीपुर संपर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग में शामिल कराने की मांग की, विधायक ने मार्ग को शीघ्र शामिल कराने का आश्वासन दिया। रविवार को कस्बे के मोहल्ला चौक स्थित बिहारी जी विद्या मंदिर में लोगों की जन समस्याओं को लेकर आयोजित चौपाल में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने लोगों की शिकायतें सुनी और समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। जन सुनवाई के दौरान बंथरा गांव के ग्रामीणों ने डेढ़ किलोमीटर जर्जर बंथरा-चंदीपुर संपर्क मार्ग को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से लोक निर्माण विभाग में शामिल कराने की मांग की।

जिस पर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही अधूरे मार्ग को शासन से लोक निर्माण विभाग में शामिल करायेंगे। तथा साथ ही डेढ़ किलोमीटर जर्जर मार्ग को किसी अन्य योजना से मरमम्मतीकरण कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल समन्यक डॉक्टर ओम प्रकाश पाल, विश्वास गुप्ता, जय सिंह सांगा, भरत सिंह सेंगर, श्रेयांश गुप्ता, रामकरण सिंह, कामिनी चौहान, मालती वर्मा, सभासद राजेश बाजपेई, कालिका सिंह, सभासद गीता गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share