G-FG6935EM07

फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस की सक्रिय कार्यवाई से मिली बड़ी सफलता हत्या के षड्यंत्र में शामिल वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वादी जयसिंह उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र स्व० रामलाल निवासी ग्राम कौडेरवा सदर कोतवाली द्वारा दी गई तहरीरी सूचना दिनांक 24.03.2026 को शाम 17.00 बजे ग्राम कौडेरवा सदर कोतवाली में मेरी पत्नी मिथलेश उम्र करीब 32 वर्ष की हत्या आरोपी सोनू पुत्र मनबोधन निवासी कौडेरवा सदर कोतवाली द्वारा की गयी, हत्या की साजिश सामिल आरोपी शाहिद उर्फ सईद पुत्र लल्लू उम्र करीब 42 वर्ष निवासी अलादातपुर सदर कोतवाली शामिल था, के संबंध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 99/2026 धारा 103(1)/61(2) BNS बनाम 1. सोनू व 2. शाहिद उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में पंजीकृत अभियोग मु०अ०सं० 99/2026 की विवेचनात्मक कार्यवाई में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के षड्यंत्र में शामिल वांछित आरोपी शाहिद उर्फ सईद पुत्र लल्लू उम्र करीब 42 वर्ष निवासी अलादातपुर सदर कोतवाली को गिरफ्तार न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share