उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदकी बस स्टॉप मुस्लिम इण्टर कालेज के समीप में फ़तेहपुर महोत्सव प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनपद वासियों के लिए प्रदर्शनी को सुंदर अवसर बताया।

संचालक अनूप श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया उसके बाद मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घटान किया गया। संचालक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी प्रदर्शनी जन सहयोग एव विकास संस्थान के द्वारा सनचलित् है एव स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा व लोगो को रोजगार देने का काम करती है।
इस बार प्रदर्शनी में जलपरी और लण्डन सिटी और हवाई झूले मुख्य आकर्षण का केंद्र है। प्रदर्शनी में बच्चों के लिए भी बहोत कुछ है महिलाओं के लिए सस्ते सामानों की दुकानें कपड़ो की दुकाने खाने पीने व ड्राई फ्रूट आदि की दुकानो के साथ साथ बच्चों और बड़ो के लिए मनोरंजन के लिए भी बहोत कुछ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
