उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड़ नउवा बाग दिल्ली दरबार के सामने स्थित मिडलैंड में मजदूरी करते समय मजदूर ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव निवासी रोशन का 20 वर्षीय पुत्र दीपक घर से अपने गांव निवासियों के साथ शहर मजदूरी करने आया था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग जीटी रोड दिल्ली दरबार के सामने मिडलैंड मैरेज हॉल में सीलिंग लगा रहा था। तभी वह ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे गांव निवासी धीरेंद्र ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share