G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के मटिहा गांव के समीप रोड पार कर रहे जानवर से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दोनो लोग घायल हो गए।घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विजईपुर गाँव निवासी रक्षपाल का 52 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार व असोथर थानां क्षेत्र के मटिहा गाँव निवासी अश्वनी का 35 वर्षीय पुत्र राहुल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब इनकी बाइक मटिहा गांव के बाहर पहुंची तभी जानवर से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए घायल अवस्था मे इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share